LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

खराब मौसम में खतरनाक साबित होती है पहाड़ों के बीच बनी हवाई पट्टी

नेपाल में 2010 से अब तक यहां करीब सात बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 166 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के तारा एयरलाइंस के विमान 9  का संपर्क टूटने के बाद हादसे की आशंका गहराने लगी है। इस विमान में 22 लोग सवार थे।

नेपाल के तारा एयरलाइंस के विमान 9 का संपर्क टूट गया है। यह विमान पोखरा से उड़ान भरकर जोमसोम जा रहा था। विमान में चालक दल समेत 22 लोग सवार थे। इसमें चार भारतीय व तीन जापानी नागरिक भी थे। विमान के लापता होते ही किसी अनहोनी की आशंका भी गहराने लगी है, लेकिन यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी नेपाल में कई विमान हादसे हुए हैं। पहाड़ों के देश नेपाल को बड़ी विमान दुर्घटनाओं के लिए भी जाना जाता है। 2010 से अब तक यहां करीब सात बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 166 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, यहां खराब मौसम और पहाड़ों के बीच बनीं कठिन हवाई पट्टी इन हादसों का बड़ा कारण बनती हैं।

यह विमान हादसा 2018 में हुआ था। विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 71 लोग सवार थे।

 

Related Articles

Back to top button