LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

मंत्री नन्दी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित सभी युवाओं को दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सिविल सर्विसेज 2021 के अंतिम परिणाम में पूरे देश में टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी श्रुति शर्मा, दूसरे स्थान पर रहने वाली अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान हासिल करने वाली गामिनी सिंगला समेत सभी चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और हौसले से अर्जित इस उपलब्धि पर पूरे देश को नाज है। उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई। अंतिम परिणाम में चयनित सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यह अपेक्षा करते हैं कि आपकी प्रतिभा और प्रशासनिक क्षमता का लाभ देश और समाज को मिलेगा। आई0ए0एस0 बनना हर युवा का सपना होता है लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए अथक परिश्रम, असाधारण प्रतिभा और कठिन अनुशासन की आवश्कयता होती है।

Related Articles

Back to top button