LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,179 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,179 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,47,47,974 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग तथा अब तक कुल 20,55,816 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 937 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 जून, 2022 को एक दिन में 4,14,732 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,42,493 तथा दूसरी डोज 13,66,69,542 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,02,206 तथा दूसरी डोज 1,09,60,548 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 74,26,860 तथा दूसरी डोज 29,84,357 दी गयी। कल तक 31,65,996 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,81,52,002 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button