विगत 24 घंटे में प्रदेश में 8.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.1 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 8.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.1 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून से अब तक 148.4 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 313.2 मि0मी0 के सापेक्ष 47 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी जनपद लखीमपुरखीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की 43 जनपदों में 57 टीमें बचाव कार्य में तैनाती की गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि 24 घण्टों में प्रदेश के 04 जनपदो में 25 मिमी0 या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गयी है।