LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद इटावा, कासगंज, फिरोजाबाद एवं हमीरपुर मंे अतिवृष्टि, जनपद बलरामपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी व हरदोई में आकाशीय विद्युत तथा जनपद प्रयागराज में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 10, कासगंज में 01, फिरोजाबाद में 03 एवं हमीरपुर में 01 जनहानि, आकाशीय विद्युत से जनपद बलरामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, मैनपुरी में 02 तथा हरदोई में 01 जनहानि, जनपद प्रयागराज में डूबने से 01 जनहानि हुई है।
जनपद बलिया में डूबने से 02 व्यक्ति लापता हैं। अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 04, फिरोजाबाद में 07 लोग घायल हैं।
——–

Related Articles

Back to top button