Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

कांग्रेस कर रही है भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने की तैयारी  

कांग्रेस 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। यह कार्यक्रम पूरे दो महीने चलेगा। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं और महिलाओं में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए ग्राम व ब्लॉक स्तर से लेकर के जिला और प्रदेश स्तरीय जनसंवाद अभियान चलाएगी। 26 जनवरी से शुरू होने वाला यह अभियान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम नाम दिया है, जो पूरे 2 माह तक चलेगा। कांग्रेस हाईकमान ने इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 15-19 दिसंबर तक राज्यस्तरीय बैठकें होंगी। 20-24 दिसंबर को जिलास्तर पर और 26-29 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर बैठकें करके स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button