Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर
हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब आठ बजे दिल्ली हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। कार सवार चार लोग आगरा से मथुरा जा रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार से चालक ने धुआं निकलता देखा। इस पर चालक ने कार को रोक दिया। उसमें सवार सभी लोग बाहर आ गए। जैसे चार लोगों बाहर निकले, कार धूं-धूं कर जलने लगी। हाईवे पर कार में आग लगने से यातायात थम गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में पूरी कार जल गई। बताया गया है कि कार डीजल से संचालित थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बता दें कि बीते दिनों न्यू आगरा क्षेत्र की लॉयर्स कॉलोनी में भी चलती कार में आग लग गई थी।