Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

राहुल के साथ जल्द ही मैदान में दिखेगी यह जोड़ी! कांग्रेस ने बनाई योजना

राहुल गांधी की सौ दिनों की यात्रा पूरी होने के बाद सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है कि कांग्रेस इस यात्रा के बाद क्या योजना बनाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी बड़े सियासी अभियान में उतरेंगी। राहुल गांधी की यात्रा के सौ दिन शुक्रवार को पूरे हो गए। डेढ़ सौ दिनों के इस बड़े सफर के बाद अब बचे पचास दिन और उसके बाद का पूरा खाका कांग्रेस ने खींच लिया है। माना जा रहा है कि राहुल की इस यात्रा के बाद प्रियंका गांधी राहुल के साथ चुनावी समर में उतरेंगी। कांग्रेस से जुड़े नेताओं का कहना है कि इस यात्रा के बाद कांग्रेस आक्रामक रूस से चुनावी राज्यों में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद की तैयारियां कर रही है। इन तैयारियों में कांग्रेस अधिवेशन से लेकर नई चुनावी रणनीतियों को आगे बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। योजना यही है की जिस तरह से राहुल की यात्रा के दौरान लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है उसको आने वाले चुनावों में सीधे तौर पर उनसे जोड़ा जाए। इसके लिए बाकायदा जिन राज्यों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली हैं वहां के पार्टी नेताओं को पूरा डाटा एकत्रित करने को कहा गया है। ताकि राहुल गांधी से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा सके। कांग्रेस से जुड़े नेता बताते हैं कि जैसे ही राहुल की यात्रा पूरी होगी उसके तुरंत बाद नई रणनीति के तहत पूरे देश में एक जनता से सीधे जुड़ने का एक और अभियान शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी की सौ दिनों की यात्रा पूरी होने के बाद सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है कि कांग्रेस इस यात्रा के बाद क्या योजना बनाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी बड़े सियासी अभियान में उतरेंगी। सूत्र बताते हैं कि यात्रा समाप्ति के बाद कांग्रेस कैसे अपना मोमेंटम बनाए रखेगी इसको लेकर पार्टी के टॉप लीडर्स के साथ चर्चा हुई है।  कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि अगले साल होने वाले राज्यों के चुनावों के अलावा लोकसभा के चुनावों को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। वह कहते हैं कि वैसे तो उनका संगठन देश के सभी राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर ही रहा है। लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बाद इसमें और गति भी आएगी और पार्टी चुनावी मोर्चे पर बहुत मजबूती से खड़ी मिलेगी। तय योजना के मुताबिक कांग्रेस अपने संगठनातम ढांचे के साथ गांव के स्तर से पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर रहीं है। खासतौर से उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद जब जो संगठात्मक ढांचा फ्रेम करने को लगा गया था उसकी समीक्षा भी होनी है। ताकि मार्च से उसी के अनुरूप पूरे देश में कांगरे आने आंदोलन को आगे बढ़ा सके। 

Related Articles

Back to top button