Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

कड़ाके की ठंड व शीतलहरी से कांप रहा पूरा प्रदेश

शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। कई शहरों में शुक्रवार पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने वहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बताया। अवध के अन्य जिलों में रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर 4, गोंडा व बहराइच 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 11 व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा।

Related Articles

Back to top button