LIVE TVखबर 50प्रदेशबिहारबड़ी खबर

बिहार ने विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर दिखाया सुधार: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य ने विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर सुधार दिखाया है। वित्त विभाग संभालने वाले चौधरी ने बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने लगातार आर्थिक विकास का समर्थन किया है और अपने वित्तीय संसाधनों के विवेकपूर्ण प्रबंधन के साथ अन्य विकास लक्ष्यों को हासिल किया है।” वहीं सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा कीमतों पर राज्य में प्रति व्यक्ति आय 59,637 रुपए प्रति वर्ष होने का अनुमान है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कीमतों में वृद्धि के समायोजन के बाद राज्य की प्रति व्यक्ति आय स्थिर (आधार वर्ष 2011-22 की कीमतें) 9 प्रतिशत बढ़कर 35119 रुपए प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में राज्य सरकार की प्राप्तियों और व्यय का समग्र वितरण राज्य की आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन का संकेत देता है।

Related Articles

Back to top button