Main Slideखबर 50चुनावचुनाव समाचारदेशप्रदेशबड़ी खबरलोकसभा चुनाव

श्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री का कार्यभार संभाला।

श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के अवसर पर रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

श्री जे पी नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। 1989 में लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें भाजपा की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन बार जीते। वे हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्होंने नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत उर्वरक, औषधि, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के सचिवों ने किया।

श्री जे पी नड्डा ने कार्यभार संभालने के बाद उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स सचिवों के साथ भी बातचीत की, जहां उन्हें चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button