Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

आज लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री रजानाथ सिंह

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ दौरे पर आएंगे। वह आज शाम 6ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। वहीं, राजनाथ सिंह की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे रक्षा मंत्री
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा पर रहेंगे। वह शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर उनका भव्य स्वागत होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री हनुमान सेतु मंदिर जाएंगे और मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। मंदिर में पूजा करने के बाद राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे राजनाथ सिंह
शनिवार शाम 5ः30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोमती नगर विस्तार के सीएमएस में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समाप्त होने पर वह गोमती नगर से एयरपोर्ट जाएंगे और शाम 7ः00 बजे लखनऊ से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पहले से ही तैयारियां की जा चुकी है। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button