बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमक सत्याग्रह संग्रहालय राष्ट्र को किया समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर गुजरात में नवसारी जिले के दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक एवं संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया।

इस स्मारक में महात्मा गांधी और ऐतिहासिक दांडी नमक यात्रा के दौरान 80 सत्याग्रहियों की मूर्तियां हैं। दांडी नमक यात्रा को दांडी मार्च भी कहा जाता है।

स्मारक में 24 चित्र भी हैं जो 1930 के ऐतिहासिक दांडी मार्च की विभिन्न घटनाओं और कहानियों को चित्रित करती हैं। अंग्रेजों के नमक कानून का विरोध करते हुए महात्‍मा गांधी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से तटीय गांव दांडी तक पदयात्रा की थी।

महात्मा गांधी और उनके 80 सहयोगियों ने अंग्रेजों के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत दांडी मार्च किया था।

Related Articles

Back to top button