लखनऊ जंक्शन बना यूपी का पहला आइएसओ प्रमाणित स्टेशन

लखनऊ, पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर लखनऊ जंक्शन को यूके की संस्था ने आइएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया है। यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला लखनऊ जंक्शन उत्तर प्रदेश का पहला स्टेशन बन गया है।
लखनऊ जंक्शन परिसर, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, रिफ्रेशमेंट एरिया में स्वच्छ एवं स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण कार्य किए। साथ ही यात्रियों को पीने योग्य पानी एवं उच्चस्तरीय स्वच्छता प्रदान करने, सॉलिड वेस्ट को अलग-अलग करने, बायो कंपोजिट और लखनऊ जंक्शन पर वर्टिकल बागवानी, प्लास्टिक वेस्ट की रिसायकिलिंग एवं एलईडी प्रकाश की व्यवस्था लखनऊ जंक्शन की सबसे बेहतर रही। सफाई की रेटिंग में लखनऊ जंक्शन ने तेजी से सुधार किया।
वहीं चारबाग रेलवे स्टेशन की हालत और बदतर होती गई। यूके की संस्था एलएमएस सर्टिफिकेशन लि. ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को लखनऊ जंक्शन का आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है।