Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का ट्रंप कार्ड

विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का ट्रंप कार्ड होंगी प्रचार के दौरान पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रहेगी। वह सिर्फ रोड शो और जनसभा तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पदयात्र भी रखी जाएगी। इस दौरान वह आम जन से रूबरू भी होंगी।दिल्ली में वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी अहम है। पार्टी ऐसी कोई कसर बाकी छोड़ना नहीं चाह रही, जिससे वह चूक जाए, इसीलिए हर मोर्चे पर इस बार पुख्ता रणनीति के साथ चला जा रहा है।

प्रचार में शीला दीक्षित सरकार की उपलब्धियों को तो भुनाया ही जाएगा, पार्टी घोषणा पत्र की खास-खास बातों को भी जन-जन तक लेकर जाएगी। प्रचार को दमदार बनाने के लिए पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रमों का भी पूरा शेड्यूल तैयार कर रही है। मनमोहन सिंह के कार्यक्रम सिख बहुल इलाकों पर फोकस होंगे जबकि दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों के हिसाब से राहुल व सोनिया की चुनावी जनसभाएं, रैलियां और रोड शो रखे जाएंगे।पार्टी इस बार गांधी परिवार में से प्रियंका वाड्रा को सर्वाधिक तवज्जो देते हुए चल रही है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में कांग्रेस की बुरी गति हुई थी। कांग्रेस को शून्य सीट मिली थी, जबकि आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की लहर में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।इस बार कांग्रेस को उम्मीद है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा की तरह दिल्ली में भी चमत्कार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button