Delhi Election Results 2020 : रुझानों में 21 से 12 सीटों पर लौटी भाजपा, 58 पर आप आगे
निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 57 और भाजपा 13 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 58 और भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है।
शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे
सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान और भाजपा के ब्रह्म सिंह में कांटे की टक्कर चल रही है। अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कालकाजी सीट से आतिशी केवल छह मतों से आगे
कालकाजी सीट से आतिशी केवल छह मतों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के धर्मवीर सिंह हैं।
13 सीटों पर सिमटी भाजपा, कई बड़े नेता प्रतिद्वंदियों से पिछड़े
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सिर्फ 13 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, तेंजिदर बग्गा, शिखा राय और आरपी सिहं अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे हैं। इन्होंने पिछली बार 31583 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।