LIVE TVMain Slideखबर 50देशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

मंत्री जयवर्धन सिंह ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

बताती चलू की कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप में अब अन्य नेता भी शामिल हो गए। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जहां सिंघार को सिंह पर सोच-समझकर बयान देने की नसीहत दी। वहीं, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मामले में जांच कर जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यदि सिंघार के आरोप सही हैं तो सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि वे इस मामले में कोई टिप्पणी नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि उमंग मध्यप्रदेश केबनेट में मेरे साथी है मैं उनके बारे में कुछ नही कहना चाहता हूं, मैं व्यक्तिगक्त तौर पर उनसे बात करूंगा।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इन दिनों मप्र में एक अलग राजनीति दिखाई दे रही है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोप इसलिए गंभीर हैं क्योंकि इसे लगाने वाला कैबिनेट मंत्री है न कि कोई विपक्ष का नेता कैबिनेट मंत्री ने सिंह पर अवैध शराब के करोबार के आरोप लगाए।

यदि सिंह ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को तत्काल मामले में स्पष्टीकरण देते हुए मामले की जांच करवानी चाहिए विजयवर्गीय ने अरुण यादव के प्रदेश की वर्तमान स्थित पर आहत होने वाले ट्वीट पर कहा कि संघर्ष किया अरुण यादव ने, गिरफ्तार हुए अरुण यादव और मलाई खा रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ, जिन्होंने हमेशा एसी में बैठकर राजनीति की।

Related Articles

Back to top button