LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरबड़ी खबरविदेश

कोरोना वायरस के चलते ट्रंप ने लिए ये बड़े फैसले। …..

बड़ी खबर। ….. चीन से फैले कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अमेरिका ने कड़े फैसले लेने की तैयारी कर ली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए यूरोप पर नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है ट्रंप ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा कि यूरोप की सभी यात्रा अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर दी जाएंगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत लेकिन आवश्यक प्रतिबंध ब्रिटेन पर लागू नहीं होंगे,

जहां अभी तक इस वायरस के 460 मामलों की पुष्टि हो चुकी है वही अब अमेरिका भी इस वायरस के फैलने से नहीं बच सका और अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस के 1,135 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।ट्रंप ने कहा की इस वायरस से जुड़े नए मामलों को हमारे देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए हम अगले 30 दिनों के लिए यूरोप से अमेरिका की सभी यात्रा को निलंबित कर देंगे।

नए नियम शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगे वही बतादे की ट्रंप ने ट्वीट भी किया और कहा की मीडिया को इसे एकता और ताकत के समय के रूप में देखना चाहिए। हमारे पास एक आम दुश्मन है, दुनिया का दुश्मन, कोरोना वायरस। हमें इसे जल्दी और सुरक्षित रूप से हरा देना चाहिए। अमेरिकी नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे लिए कुछ भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button