LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

कासगंज जिले में महिला को दिव्यांग युवक ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठी महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग युवक ने गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वारदात के बाद आरोपित गांव के ही एक घर में छिपा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है ये मामला सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव का है आपको बतादे  62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर ज्ञानवती पर फायर किया। लेकिन पहला फायर मिस हो गया। घबराकर ज्ञानवती घर के भीतर भागी, लेकिन उसका पैर फिसल गया।

इसी बीच मोनू ने दूसरा फायर किया तो जो सीधा ज्ञानवती की पीठ पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया इस घटना का पड़ोस में रहने वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। पता चला है कि, वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है। यह भी पता चला कि, मृतका का पति शिवशंकर तीन साल से गायब है। उसके कोई संतान नहीं है। जिस मकान में ज्ञानवती रहती थी, उसे उसके पति ने खरीदा था। लेकिन दिव्यांग मोनू की नजर उसके मकान पर थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button