LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशव्यापार

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया

राजधानी दिल्ली स्थित सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी अब 24 घंटे खुलेगी। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है इस वजह से आर्थिक स्थिति चरमराती जा रही है जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव केस भी काफी ज्यादा हैं इसके लिए सरकार ने मंडी खोलने के लिए नियम व शर्तें बनाई हुई हैं। आजादपुर मंडी मंगलवार यानि की आज से 24 घंटे खुली रहेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, सब्जियां और फल बेचे जाएंगे, जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार में ट्रकों के आवाजाही की अनुमति होगी। मंडी में हर 4 घंटे में 1000 लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी।

1-व्यापार के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और आने-जाने वालों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा। इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। दरअसल, आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने सरकार ने मांग की थी मंडी से प्रतिबंद हटाया जाए।

2-उन्होंने कहा था किसानों की लगातार मांग थी कि सीजन को देखते हुए उन्हें व्यापार करने की अनुमति दी जाए, अन्यथा पूरे वर्ष उनके लिए आर्थिक संकट से उबरना मुश्किल हो जाएगा।

3-जानकारी के मुताबिक मंडी में टोकन सुविधा लागू की गई है। मंडी में सुबह एक हजार टोकन बांटे जाएंगे। इन टोकन को लिए हुए व्यापारी ही मंडी में व्यापार करेंगे। इसके तीन घंटे के बाद दोबारा एक हजार टोकन अन्य व्यापारियों को दिए जाएंगे। इसी प्रकार हर तीन घंटे के बाद एक-एक हजार टोकन दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button