LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशस्वास्थ्य
बड़ी खबर :राजधानी लखनऊ का निरालानगर बना नया हॉटस्पॉट। ….

शहर में कोरोना मरीजों के साथ हॉटस्पॉट भी बढ़ रहे हैं। तीन मरीज मिलने के बाद निरालानगर को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर लिया गया। यह वही इलाका है जहां बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर पॉजिटिव मिला था। इसके साथ राजधानी में हॉटस्पॉट की संख्या 21 हो गई है।
सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. योगेश रघुवंशी ने बताया कि निरालानगर के आठ नंबर चौराहे के डॉक्टर के घर के पास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची में शामिल किया गया है। इस इलाके में चार मरीज मिले हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं।