LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

दिव्यांका त्रिपाठी व उनके पति का एक वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल। ….

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेद दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल हैं. लॉकडाउन के चलते दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और दोनों अपनी रुटीन लाइफ से जुड़ी बातों को सोशल शेयर करते रहे हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल भी होते हैं. ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शतरंज खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक पहले घोड़े की चाल चलते हैं. उसके बाद दिव्यांका अपनी चाल सोच रही हैं.

इस दौरान वह काफी खुश और एक्साइटेड नज़र आ रही हैं. इस वीडियो में विवेक सफेद शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. जबकि दिव्यांका आइवरी गोल्ड सलवार कमीज पहना हुआ. उन्होंने इसी मिलता-जुलता दुपट्टा भी ओढ़ रखा है.इसके अलावा दिव्यांका ने ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के साथ टीवी पर शुरुआत की, इस शो ने दिव्यांका को घर-घर में मशहूर कर दिया. बाद में उन्होंने ‘मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’, ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’ और ‘अदालत’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. टीवी शो के अलावा, दिव्यांका रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं. ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज’, ‘नच बलिए सीजन 8’ के अलावा उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉयस सीजन 3’ को भी होस्ट किया था.

Related Articles

Back to top button