मनोरंजनवीडियो

सुशांत सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन संग किसी बात पर बहस करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस को उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को रिलीज होने में बस अब एक दिन बाकी है। इस फिल्म का अभी तक ट्रेलर, और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं ‘दिल बेचारा’ से सुशांत और फिल्म की एक्ट्रेस संजना संघी के कई मेकिंग वीडियो भी सामने आ चुके हैं। एक्टर के निधन के बाद उनके कई थ्रोबैक वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो को सुशांत के कई फैन पेज पर पोस्ट किए जा रहे हैं। वीडियो को देखकर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं इसी बीच सुशांत का एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत सिंह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ किसी बात पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन को वीडियो में देखकर ऐसा लगा रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही है। वहीं कृति सेनन मेकअप करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बज रहा है। इसी वजह से दोनों के बीच हो रही बातचीत साफ सुनाई नहीं दे रहा है। हालांकि, बात दें दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को बॉलीवुड पेप के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैंं और सइ पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी सुशांत के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने मरने से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। मुंबई पुलिस के मुताबिक वह ​नवंबर 2019 से अपने डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। वहीं लगातार उनके निधन के बाद से ही कई लोगों से पूछताछ चल रही है और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button