धर्म/अध्यात्म

राखी पर 29 साल बाद इस बार बन रहा एक अनूठा योग, जानिए इसके बारे में

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस त्यौहार को भारत समेत दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में से भी एक माना जाता है। इस बार रक्षा बंधन 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएग। राखी पर 29 साल बाद इस बार एक अनूठा योग भी बन रहा है।

इस बार रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार श्रवण नक्षत्र की साक्षी में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि सावन माह की पूर्णिमा श्रवण नक्षत्र की साक्षी श्रवण देवता के पूजन के लिए शुभ मानी जाती है। 29 साल बाद सर्वार्थसिद्घि के साथ दीर्घायु का आयुष्मान योग भी बना रहेगा। इस दौरान रक्षासूत्र के बांधने से भाई और बहन दोनों के लिए समृद्धि के द्वारा खुलेंगे और दोनों दीर्घायु की ओर अग्रसर होंगे।

आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले वार, तिथि, योग, नक्षत्र का ऐसा दिव्य संयोग साल 1991 में देखने को मिला था। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया है कि सावन माह की पूर्णिमा जो कि इस बार सावन के अंतिम सोमवार को आ रही है, उस दिन श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्घि योग बनेगा। उनके मुताबिक, इस दिनसुबह 7 बजकर 20 मिनट पर श्रवण नक्षत्र लगेगा, जो अगले दिन सुबह 8.12 मिनट तक जारी रहेगा। ख़ास बात यह है कि इस बार यह संयोग 29 साल के बाद बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button