खबर 50

एंटी करप्शन एंड एंटी क्राइम स्टाफ ने संगठन का किया विस्तार, राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे शिलान्यास को दी शुभकामनाएं

एंटी करप्शन एंड एंटी क्राइम स्टाफ ने संगठन का विस्तार किया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मिक्की चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सरहदी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इससे पूर्व अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे शिलान्यास पर सभी को शुभकामनाएं दी।

इसके उपरांत उन्होंने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच संस्था की तरफ से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन, मास्क व सैनिटाइजर के अलावा सहायता राशि जारी की गई थी। तेजी से बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार तथा अपराध सभ्य समाज पर कलंक के समान है, जिसके खात्मे के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा।

संयुक्त प्रयास से ही इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके उपरांत उन्होंने संस्था के साथ जुड़े के नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र जारी किए। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान मुनीश जैन, महासचिव वंदना मेहता, उपप्रधान रवि सोनी, प्रदेश सचिव ऋषि बब्बर, महिला मंडल पंजाब प्रधान रजनी अरोड़ा, मंजू अरोड़ा, शिव दर्शन ढींगरा, प्रेम चंद साहनी, बंटी वर्मा, परमीत सिंह नरुला, मनदीप गिल्ल, गगन, मनीष सेखड़ी, सुशील शर्मा, ममता गिल व सुमन चौधरी अादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button