Main Slideखबर 50देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- भारत में सबसे बेहतर है कोरोना का रिकवरी रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही रोज़ाना वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन कोरोना मृत्यु दर में कमी और बढ़ता रिकवरी रेट देश के लिए पॉजिटिव संकेत है। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 69,877 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के पास पहुंच गया है।

हर्षवर्धन ने कहा कि, जहां तक कोरोना संक्रमितों की संख्याओं की बात है, हमारी मृत्यु दर (1.87 फीसदी) वास्तव में कम है और हमारे यहां विश्व में सबसे अच्छी रिकवरी दर (75 फीसदी) है। अभी हमारे पास तक़रीबन 1500 परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में निरंतर तीसरे दिन बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। शनिवार को 69,877 नए मामले दर्ज किए गए हैं, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख के पास पहुंच चुकी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की तादाद 22 लाख से अधिक हो गई है और जांच में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Back to top button