उत्तराखंड

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश की है आशंका…

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका है। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस बीच बदरीनाथ के पास लामबगड़ में गुरुवार को मलबा आने से बंद हाईवे शुक्रवार को खोल दिया गया। प्रदेश के आंतरिक मार्गों पर भूस्खलन से दुश्वारियां बनी हुई हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून की रफ्तार मंद ही रहेगी, लेकिन अगले पखवाड़े इसमें तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में मानसून की बारिश में दस फीसद की कमी रही है। इसे सामान्य के करीब कहा जा सकता है। दूसरी ओर भूस्खलन के चलते गढ़वाल मंडल में 44 सड़कों पर आवाजाही बाधित है। इससे करीब 150 गांव प्रभावित हैं।

  • विभिन्न शहरों में तापमान
  • शहर———अधि.—–न्यून.
  • देहरादून——32.4—–24.3
  • उत्तरकाशी—25.6—–18.5
  • मसूरी——–22.5——15.9
  • टिहरी——–24.8——-17.6
  • हरिद्वार—–36.2——26.4
  • जोशीमठ—–23.7——16.8
  • पिथौरागढ़—27.1——17.6
  • अल्मोड़ा—–26.8—–18.7
  • मुक्तेश्वर—23.3——14.9
  • नैनीताल—-22.4——17.0
  • यूएसनगर–35.2——24.8
  • चम्पावत—-26.5——17.3

Related Articles

Back to top button