मनोरंजन

पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना इस वक्त गुज़र रही बहुत दर्द से, जल्द करवाएंगी सर्जरी

 फेमस पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना इस वक्त बहुत दर्द से गुज़र रही हैं। हाल ही में हिमांशी की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वों व्हील चेयर पर बैठी नज़र आ रही थीं। उस तस्वीर से अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि शायद हिमांशी को चोट लग गई है जिस वजह से वो चल नहीं पा रही हैं और व्हीलचेयर पर हैं। लेकिन अब असल खबर सामने आ गई है। दरअसल, हिमांशी को चोट नहीं लगी है, बल्कि उनकी PCOS की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। इस वजह से एक्ट्रेस ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं।

एक्ट्रेस जल्द ही एक सर्जरी से गुज़र सकती हैं। स्पॉटब्वाय से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि, ‘उनका PCOS बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से उन्हें सूजन आ गई है और बहुत ब्लीडिंग हो रही है। एक्ट्रेस की हालत इतनी खराब है कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। कल उनकी फ्लाइट थी, लेकिन वो इस स्थिति में नहीं थीं कि ठीक से चलकर फ्लाइट तक जा पाएं। जिसके बाद उन्हें व्हील चेयर के जरिए अंदर ले जाया गया। उनका एक शूट था जिसके लिए उन्होंने बहुत पहले से कमिटमेंट दिया हुआ था, वो उस शूट को कैंसिल नहीं कर सकती थीं। अब क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब होती जा रही है तो शूटिंग के बाद वो सर्जरी कवाएंगी। फिलहाल हम उनका बहुत ध्यान रख रहे हैं, अभी उन्हें बहुत दर्द है’।

Related Articles

Back to top button