15 सितंबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
श्राद्ध: त्रयोदशी श्राद्ध।
विशेष: भौम प्रदोष।
आज की भद्रा: रात्रि के 11:01 बजे से 16 सितंबर को प्रात: 09:33 बजे तक।
राशिफल
मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। सूर्य के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।
वृष: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक और आर्थिक योजना फलीभूत होगी।
मिथुन: सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
सिंह: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी। पिता अथवा धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा।
कन्या: सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
तुला: आपकी राशि से बारहवें होगा सूर्य एवं बुध। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक और आर्थिक दृष्टि से सफलता प्रदान करेगा।
मकर: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धैर्य ही सफलता देगा। प्रयास करते रहें, फल अवश्य मिलेगा।
मीन: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर के काम पूरे होंगे।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।