खबर 50

पुलिस अवर सेवा आयोग ने युवाओं से मांगे आवेदन, पढ़े पूरी खबर

बिहार पुलिस अवर सर्विस कमिशन द्वारा संयुक्त प्रतियोगिता एग्जाम के आधार पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसके तहत अवर निरीक्षक तथा प्रारक्ष अवर निरीक्षक के पोस्ट पर भर्तियां चल रही हैं। ये नियुक्तियां टोटल 2000 हजार से अधिक पोस्ट पर होंगी। जो योग्य एवं इच्छुक कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर जॉब करना चाहते हैं, वे 24 सितंबर, 2020 तक आधिकारिक पोर्टल के जरिये अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                                पदों की संख्या :
पुलिस अवर निरीक्षक                         1998 पद
प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी)             215 पद

आयु सीमा :
इच्छुक व्यक्ति की कम से कम आयु 20 साल तथा ज्यादा से ज्यादा आयु 37 साल पोस्ट के मुताबिक तय की गई है।

महत्वपूर्ण दिनांक :
आवेदन पत्र जमा करने की आरम्भिक दिनांक : 16 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी दिनांक : 24 सितंबर, 2020

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक व्यक्ति 24 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन दिए गए निश्चित वक़्त में पूरा किया गया ही मान्य होगा। अप्लाई करने से पूर्व आगे दी गई अधिसूचना अवश्य पढ़ें लें।

अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक पर क्लिक करे: http://bpssc.bih.nic.in/Advts/Advt-03-2020-SI-SRGT.pdf

 

Related Articles

Back to top button