उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी : हाथरस में दलित गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के हॉस्पिटल में हुई मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। पीडि़ता पिछले दो सप्ताह से अलीगढ़ के अस्‍पताल में एडमिट थी। वहां सेहत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हैवानियत की यह घटना 14 सितम्‍बर को हुई थी।
आरोप है कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के चार युवकों ने 19 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी जीभ भी काट दी थी। लड़की के साथ इन दरिंदों में बहुत निर्दयता की थी।  खेत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी रीढ़ की हड्रडी भी तोड़ दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को 14 सितंबर को अरेस्ट कर लिया था। मामले को लेकर राजनीति शुरू होने के बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। चौथे आरोपी को तो पुलिस ने शनिवार को ही अरेस्ट कर लिया है। शनिवार को ही कोतवाली इंचार्ज को लाइन अटैच भी किया गया। कई सियासी दलों के लोगों अलीगढ़ के JN मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता से मिलने के साथ जमकर बवाल भी किया था। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने रविवार को अलीगढ़ में एडमिट युवती से मिलने आने व बाद में गांव आने का ऐलान किया। रविवार को ही बसपा चीफ मायावती ने भी ट्वीट किया। उन्होंने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की बात कही। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए यूपी सरकार से जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button