Main Slideदेशबड़ी खबर

यह क्‍या निगल गया था विशाल अजगर, उगला तो लोग रह गए दंग, देखें हैरतअंगेज तस्वीरें :-

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो चल रहा है। इसमें एक खौफनाक अजगर को बताया गया है जो कि एक जानवर को खा चुका है। वह जमीन में छुपा हुआ था। उसे बाहर निकाला जाता है और बीच मैदान में लाकर छोड़ दिया जाता है। असल में, अजगर ने एक बड़े जानवर को निगल लिया था, इसके चलते उसका पेट फूल गया और वह टस से मस नहीं हो पा रहा था।

Viral Video: What was swallowed by this giant Python people were stunned  watch amazing video

जैसे ही वह उल्‍टी करने की प्रक्रिया शुरू करता है, आसपास भीड़ लग जाती है। सभी लोग यह जानने को उत्‍सुक थे कि आखिर उसके मुंह से क्‍या बाहर आएगा। कुछ मिनट तक यह ऑपरेशन चलता है। इस दौरान यह अजगर भी भयानक पीड़ा से गुजरता है और दर्द के मारे छटपटाता रहता है। आखिरकार उसके भीतर का जीव एक लाश के रूप में बाहर आता है। तुरंत अजगर निस्‍तेज हो जाता है।

Viral Video: What was swallowed by this giant Python people were stunned  watch amazing video

इसके कुछ देर बाद निर्भार होकर वह तेजी से झाडि़यों की तरफ सरकने लगता है। गांव वालों ने इस काम के लिए उत्‍तर प्रदेश के जाने माने सर्प एवं वन्‍य प्राणी रेस्‍क्‍यू विशेषज्ञ मुरलीवाले हौशला को बुलाया था। मुरलीवाले हौसला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे इस कार्य में 2010 से जुटे हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=3989810691034460

हौशला ने हमेशा की तरह एक और रेस्‍क्‍यू किया। उन्‍होंने अपने फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। बारिश के मौसम में आमतौर पर सांप निकलते रहते हैं लेकिन उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में हाल ही में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वह इंसानों की बस्‍ती के पास खतरा बनकर जमीन के नीचे छुपकर रहा था। यहां उसने एक जानवर को अपना निवाला बना लिया। यह अजगर बेहद खतरनाक प्रजाति का है जो‍ कि सियार और बड़े आकार के कुत्‍ते जैसे जानवरों को भी निगलने में भी सक्षम है।

Related Articles

Back to top button