Main Slideदेशबड़ी खबर
सबकी नाक में दम करने वाला तेंदुआ आखिर पकड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस:-
पिछले 5 महीनों से राजेंद्रनगर के निवासियों को आतंकित करने वाला तेंदुआ आखिर पकड़ा गया है। राजेंद्र नगर के वालंतरी फार्म में वन अधिकारियों द्वारा स्थापित पिंजरे में तेंदुआ फंसा गया। हर 10-15 दिन में दिखाई देने वाले तेंदुए को पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
इससे पहले तेंदुए ने गाय, बछड़े और बकरियों पर हमला कर चुका है। इसी क्रम में गत शुक्रवार की रात को एक बार फिर तेंदुए ने वालंतरी क्षेत्र के एक डेयरी फार्म में प्रवेश किया और दो बछड़ों को मार डाला था। इस घटना के बाद वन अधिकारियों ने तेंदुओ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और लोगों के नाक में दम करने वाले तेंदुए को धर दबोचा।