LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेशस्वास्थ्य

कोरोना का प्रकोप लगातार जारी राजधानी लखनऊ में मिले कोरोना के लगभग 40 नए मरीज

शहर में कोरोना का प्रकोप जारी है। हर रोज सैकड़ों मरीज वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मौतों का ग्राफ भी दि‍नोंदि‍न बढ़ रहा है। शनि‍वार को सुबह तक 40 नए मरीज पाए गए। शहर के कई मोहल्ले वायरस की चपेट में हैं। कांटेक्ट ट्रेस‍िंंग कर हर रोज हजारों सैंपल संग्रह किए जा रहे हैं। मगर, वायरस की चेन ब्रेक नहीं हो पा रही है।

वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का सि‍लसि‍ला भी कायम है। वेंटि‍लेटर पर पहुंचने वाले मरीजों की जि‍ंदगी बचाना चुनौती बन रहा है। शनि‍वार को अब तक 40 नए मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं छह हजार से अधि‍क सैंपल की जांच चल रही है। शुक्रवार को शहर में 252 मरीजों में वायरस पाया गया था। इस दौरान लखनऊ के आठ मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

मध्य प्रदेश: इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की जानकारी 16 दिन बाद दी  गई

शहर के कई मोहल्ले वायरस की गि‍रफ्त में हैं। घर-घर जांच होने के बावजूद उन्हें बीमारी से राहत नहीं मि‍ल रही है। यहां के इंदिरा नगर, गोमती नगर, रायबरेली रोड, मडियांव, हजरतगंज, तालकटोरा, अलीगंज, विकास नगर, आशियाना, चिनहट में हर रोज मरीज पाए जा रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय होम आईसोलेशन में 2213 रोगी हैं।

Related Articles

Back to top button