Main Slideदेशबड़ी खबर
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद, बोले- सभी स्वस्थ और खुशहाल हों:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पर्व करुणा और भार्ईचारा बढ़ाएगा।
मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस्लामी कलैंडर के तीसरे महीने में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी में करुणा और भाईचारा बढ़ाए।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। ईद मुबारक वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मिलाद-उन-नबी की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।