
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र गंगा व कोसी नदी से घिरा है। यह विधानसभा क्षेत्र 1951 में ही अस्तित्व में आ गया था। कांग्रेस और सीपीआइ के प्रत्याशी चार-चार बार विधायक रहे हैं। पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुमार रघुनंदन प्रसाद विधायक चुने गए थे। सबसे अधिक बार सीपीआइ के शुकदेव चौधरी यहां से तीन बार विधायक रहे हैं। राजद का भी तीन बार इस विधानसभा पर कब्जा रहा है। फिलहाल राजद की वर्षा रानी यहां से विधायक हैं। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 34 हजार 767 पुरुष और एक लाख 21 हजार 311 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या दस है। यहां सौ पुरुष पर 90 महिलाएं हैं। यह क्षेत्र अभी भी पिछड़ा है। बाढ़ और कटाव से यहां की जनता त्रस्त है। हर वर्ष बाढ़ से सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा और कोसी नदी की भेंट चढ़ चुका है। इनके पुनर्वास की व्यवस्था अभी तक ही हो पाई है। कटाव की रोकथाम के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
प्रमुख मुद्दे
बाढ़ व कटाव
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का कई इलाका बाढ़ व कटाव की जद में है। भवनपुरा के राजकिशोर ठाकुर का कहना है कि कई गांव कोसी में समा चुका है, लेकिन कटाव ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को राहत व पुनर्वास नहीं मिला है। लोगों की जैसे-तैसे जिंदगी बीत रही है।
नहीं बनी सड़क
वेदानंद ने बताया कि एनएच-31 से कालूचक, विस्पुरिया, ढोढिय़ा दासपुर तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इस सड़क के नहीं बनने से कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।
नहीं लगा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंड में गेंहू, मक्का, केला, आम व लीची, परवल, आलू, गोभी, बैगन, खीरा, ककड़ी, तरबूज की पैदावार ज्यादा है। लेकिन, फल-सब्जियों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग न होने से किसानों को ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा है।
नहीं मिला पुर्नवास
नारायणपुर व खरीक प्रखंड में कटाव से विस्थापित हुए परिवारों के पुर्नवास की व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही हुई है। कोसी और गंगा किनारे बसे प्रखंड के कई गांव के लोग हर साल बाढ़ की चपेट आते हैं। लेकिन, इनका हालचाल लेने वाला कोई नहीं है।
एक भी स्टेडियम नहीं
बिहपुर खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। यहां के वालीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बाल बैडङ्क्षमटन समेत अन्य खेलों में खिलाडिय़ों ने परचम लहराया है, लेकिन यहां एक भी स्टेडियम नहीं है।
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र : 8 प्रत्याशी
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल राजद
ईं कुमार शैलेंद्र भाजपा से
निधि भूषण द प्लुरल्स पार्टी
अजमेरी खातून जन अधिकार पार्टी
हैदर अली बहुजन समाज पार्टी
गौतम कुमार प्रीतम सोशलिस्ट पार्टी
महेंद्र सिंह निर्दलीय
मु. सनोवर निर्दलीय
वर्ष विधायक पार्टी
1951-57 कुमार रघुनंदन प्रसाद कांग्रेस
1957-62 प्रभु नारायण राय सीपीआइ
1962-67 सुकदेव चौधरी कांग्रेस
1967-69 जीपी यादव भारतीय जनता संघ
1969-72 प्रभु नारायण राय सीपीआइ
1972-77 प्रभु नारायण राय सीपीआइ
1977-80 सीताराम सिंह आजाद सीपीआइ
1980-85 राजेंद्र प्रसाद शर्मा कांग्रेस
1985-90 राजेंद्र प्रसाद शर्मा कांग्रेस
1990-95 ब्रह्म्देव मंडल जनता पार्टी
1995-2000 ब्रह्म्देव मंडल जनता दल
2000-2005 शैलेश कुमार राजद
2005-2010 शैलेश कुमार राजद
2010-2015 कुमार शैलेंद्र भाजपा
2015-2020 वर्षा रानी राजद