Main Slideदेशबड़ी खबर

निकिता मर्डर का मामला महापंचायत के बाद बल्लभगढ़ में हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज:-

फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस में रविवार को बुलाई गई महापंचायत के बाद बल्लभगढ़ में बवाल हो गया। सर्व समाज पंचायत ने फैसला किया कि निकिता की हत्या के मामले में दोषी लोगों को जल्दी फांसी दी जाए। इसके बाद कुछ लोगों ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। इस उग्र भीड़ ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

निकिता तोमर मर्डर केस: महापंचायत के दौरान हुआ बवाल, दूसरे समुदाय के लोगों  ने किया पथराव - Best Hindi News

महापंचायत खत्म होने के बाद कुछ लोग फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैफिक जाम कर दिया। एक संप्रदाय विशेष के होटल में तोड़फोड़ की गई। इससे भड़के संप्रदाय विशेष के लोगों ने सड़क जाम करने वालों पर पथराव कर दिया। इस दौरान आगजनी भी हुई। पुलिस ने लोगों से हटने को कहा, लेकिन कोई तैयार नहीं था। मामला सांप्रदायिक होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 200 लोगों की भीड़ नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचीं और उन्होंने जाम किया। इस दौरान पत्थरबाजी हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। महापंचायत पूरी शांति के साथ संपन्न हुई। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ देर बाद अराजक तत्वों ने हिंसा शुरू की |

निकिता हत्याकांड पर महापंचायत में उपद्रव, पुलिस बोली- भीड़ ने रोड जाम किया,  पत्थर बरसाए - nikita murder case DCP says There was no permission for this  mahapanchayat - AajTak

पुलिस के अनुसार अराजक तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ा और पत्थरबाजी की। इन लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह महापंचायत बिना अनुमति के आयोजित की गई थी।

महापंचायत में निकिता के आरोपियों की फांसी की मांग की गई है। इसमें यह भी तय हुआ कि रणनीति के लिए अगले रविवार को फिर महापंचायत बुलाई जाई।

Related Articles

Back to top button