Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

बरेली प्रेमी ने शादी कर ली तो महिला जा गिरी मौत्त के मुँह में आइये जानते है आगे की घटना :-

शाही में युवक ने एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेमी से धोखा खाकर महिला ने कमरे को बंद करके आग लगाकर जान दे दी। काशीपुर की एक महिला का पड़ोस के ही सुमित कुमार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच फ्राइडे को प्रेमिका को धोखा देकर युवक ने एक अन्य लड़की से मंदिर पर शादी कर ली। जब यह बात मृतका को पता चली उसने प्रेमी युवक से फोन पर बात करने की कोशिश की। मगर फोन रिसीव ना होने पर महिला ने प्यार में धोखा समझ कर सैटरडे सुबह अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और केन मे रखा डीजल अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली।

मऊ: प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान –  Purvanchal News

कमरे में धुआं देखकर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा देखा तब तक झुलस चुकी थी। उसे कहीं ले जाते कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है। मौत के समय पति दिनेश टनकपुर उत्तराखंड ट्रक लेकर गया हुआ था। परिजनों ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। मृतका के एक 8 साल की लड़की व एक साल का लड़का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र से रावण बताया अलका का गांव के सुमित से प्रेम प्रसंग था। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया मृतका का सुमित से प्रेम प्रसंग था। सुमित ने कल शादी कर ली। उससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पति दिनेश ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

Related Articles

Back to top button