उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी : सपा सांसद आजम खान की बहन को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी का आवास हुआ सील

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम की टीम सोमवार सुबह पूर्व मंत्री आजम खान की बहन निकहत अफलाक को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी के आवास में मुख्य गेट खोलकर अंदर घुसी। अलाउंसमेंट कराया गया। अगर कोई अंदर है तो बाहर आ जाए। वीडियोग्राफी कराई गई। अंदर कोई नहीं मिला। पीछे का गेट खुला हुआ था। नगर निगम की टीम ने आजम खान की बहन का सील कर दिया। यह मकान आजम खान की बहन को मुलायम सरकार के दौरान नियमों को ताक पर रखकर आवंटित किया गया था। कुछ दिन पहले नगर निगम ने मकान खाली करने की नोटिस जारी की थी।

उधर, आजम खान की बहन ने नोटिस साक्ष्य विहीन बताते हुए कहा था कि वह मकान पर लगातार रह रही है और बिजली का बिल और किराया भी जमा कर रही है। मगर इसके बाद नगर निगम ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि आजम खान की बहन लखनऊ की निवासी नहीं है। दूसरा यह कि नगर निगम  कर्मचारी नहीं है। वहीं,  नगर निगम ने नोटिस में कहा था कि आजम खान की बहन रामपुर में पढ़ाती हैं और वहीं पर रह रही है। आसपास के लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि मकान में ताला लगा रहता है। उन्हें 15 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन में आवास खाली करने को कहा गया था। मगर जब आवास खाली नहीं हुआ तो सोमवार सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आवास को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।

अब नगर निगम आवास में रखे सामान की नीलामी कराएगा

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि 2007 में यह आवंटन नियमों के खिलाफ किया गया था और तब आजम खान की बहन रामपुर में शिक्षकों के पद से रिटायर थी लखनऊ की निवासी भी नहीं थी। इसलिए विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए मकान को खाली करने की नोटिस दी गई थी। समयावधि बीतने के बाद नगर निगम की टीम सोमवार को सुबह रिवर बैंक कॉलोनी आवास पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं था। अनाउंसमेंट भी कराया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। जिसके बाद मुख्य गेट को तोड़कर अंदर के कमरों को सील कर दिया गया।

यह था मामला

पिछले माह नगर निगम ने अपनी रिवर बैंक कॉलोनी में पूर्व मंत्री आजम खां की बहन को किराए पर दिए आवास का आवंटन निरस्त करने का नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया था कि रामपुर में शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त निकहत अफलाक अब रामपुर में अपने स्थायी आवास पर ही रहती हैं। निकहत को तत्कालीन नगर विकास मंत्री रहे आजम खान के कार्यकाल में वर्ष 2007 में रिवर बैंक कॉलोनी में भवन संख्या ए2/1 आवंटित किया गया था। पांच हजार वर्गफीट क्षेत्रफल पर बने इस आवास का किराया एक हजार प्रति माह निर्धारित किया गया था।

Related Articles

Back to top button