Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

देहरादून में चल रही है ज़ोरो से तैयारी करवा चौथ पर इस बार घर-घर लगेगी मेंहदी:-

कोरोना के चलते मेहंदी लगाने के इस बार कम ऑर्डर बाजार में लुभावने करवे बन रहे अट्रैक्शन देहरादून। करवा चौथ के लिए बाजारों में रौनक तो देखी जा रही है, लेकिन मेंहदी लगवाने के ऑर्डर इस बार कम आ रहे हैं। 4 नवंबर को करवा चौथ है। करवा चौथ पर सबसे ज्यादा क्रेज मेंहदी लगवाने को लेकर देखा जाता है। लेकिन, इस बार मेहंदी आर्टिस्ट्स के पास एडवांस बुकिंग न के बराबर है।

VIDEO: करवा चौथ की तैयारी, महिलाओं को लुभा रहे हैं डिजाइनर करवे और चलनी| dehradun Videos in Hindi - हिंदी वीडियो, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी  वीडियो में

मेंहदी लगाने के लिए बाजार में एक ही जगह पर अधिक महिलायें एकत्र न हों ये बड़ी चुनौती है। ऐसे में मेहंदी आर्टिस्ट्स ने घर-घर विजिट कर मेहंदी रचाने का भी ऑफर दिया है। बदलते समय के साथ ही करवा चौथ के व्रत के लिए इस्तेमाल होने वाले करवे और दिये भी नए रूप में आने लगे हैं। इस बार बाजार में गोल्डन करवों की खासी डिमांड है। मार्केट में मैचिंग करवे, थाली, दीयों की भी डिमांड देखी जा रही है।

इस बार करवे और भी अट्रैक्टिव रेंज में मिल रहे हैं। मैचिंग थाली, दीया और करवा ज्यादा अट्रैक्टिव है। कीमत भी रीजनेबल है।

करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार | News Post

इस बार दो रंग के करवे अटेक्शन का पार्ट बने हुए हैं। गोल्डन रंग के करवे और रेड रंग के करवे नए लुक में आए है।

Related Articles

Back to top button