प्रदेशबिहार

बिहार चुनाव : तेज प्रताप ने करीब 10 बूथों का लिया जायजा, कहा- तेजस्वी का आना तय है

हसनपुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी व लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप आज भी अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। हसनपुर और बिथान के करीब 10 बूथों का जायजा लिया। गाड़ी से उतरते ही कार्यकर्ताओं से वहां की स्थिति जानी। मतदानकर्मियों से भी उनकी परेशानियों के बारे में बात की। पत्रकारों को कहा कि तेजस्वी का आना तय है। जब अर्जुन के ऊपर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हो तो केतनो हेलीकॉप्टर कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप की धूम रही। उन्होंने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के ल‍िए हर जतन क‍िए। आज मतदान के द‍िन भी वे मैदान में जाकर डट गए हैं। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद वे रोसड़ा से हसनपुर के ल‍िए न‍िकल गए हैं। हालांक‍ि उन्होंने जनता में अपने प्रति उत्साह होने की बात कही। इतना ही जनता को केंद्र तक जाकर मतदान के ल‍िए प्रेर‍ित करने के ल‍िए वे सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने चुपचाप लालटेन छाप कहा है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा क‍ि बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इसी अंदाज में मतदान हो रहा है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और हसनपुर विधानसभा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि वोटिंग से पता चल रहा है कि इसबार महागठबंधन की सरकार ही बनेगी। हसनपुर में मतदान केंद्र का जायजा लेने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में भी राजद ही विजयी होगी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में जो वादे जनता से किए गए वे पूरे नहीं हुए हैं। एक तरह से कहा जाए तो लोगों को ठगा जा रहा है। कहीं भी विकास का काम नहीं हो रहा। लोगों से विकास के नाम पर वोट लेकर उसे ठगा जा रहा है। आज सूबे की जनता और हसनपुर की जनता को खुद को छला हुआ महसूस करती है। इस चुनाव के माध्यम से बदलाव आएगा। लोगों ने इसका संकल्प ले लिया। इतने अधिक संख्या में पहुंचे लोग इसी बदलाव के लिए वोट डाल रहे।

Related Articles

Back to top button