Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश में 22 साल की युवती के साथ रेप :-

देश में महिलाओ के खिलाफ होने वाले अत्याचार में हर दिन बढोतरी देखने को मिल रही है। रेप के मामले लगातार बढ रहे है। हर उम्र की महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही है, ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश मे शुक्रवार को दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के शुभारंभ के बाद भी ये स्थिती बनी हुई है और कोई सुधार देखने को नही मिली।

Maharashtra topped in rape-murder cases, Madhya Pradesh on number two and  UP at third | रेप-हत्या के मामलों में महाराष्ट्र अव्वल, दूसरे नंबर पर  मध्यप्रदेश और तीसरे पर है यूपी ...

उत्तर प्रदेश मे बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार करने के बाद आरोपी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल मे डाल दिया गया। पुलिस के मुताबिक 22 साल की युवती ने आरोपी के खिलाफ भीमपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी।

महिला ने बताया छह महीने पहले उसके गांव के राधेश्याम नामक एक व्यक्ति ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर उससे बातचीत करनी शुरू की, जिसके बाद दो दिन पहले खेत जा रही थी रास्ते में उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और साथ ही उसने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने आगे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान एवं आई टी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मेडिकल जांच के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा दिया है। और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button