Main Slideदेशबड़ी खबर

जनप्रतिनिधि घर-घर जाएं, वोटरों को मनाएं :-

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने 12 जिलों के जनप्रतिनिधियों, चुनाव संयोजकों के साथ की बैठक आगरा: खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देने आए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना था कि बडी बैठकों में नहीं उलझना है। जो भी बैठक होगी पोलिंग सेंटर स्तर पर करनी हैं। पार्टी के जनप्रतिनिधि वोटरों के घर-घर जाएं और उनको पार्टी को वोट देने के लिए मनाएं। इस बहाने जनप्रतिनिधियों को जनता, कार्यकर्ताओं के बीच अपनी स्थिति का भी पता चलेगा।

BJP State General Secretary Organization Sunil Bansal is meeting for MLC in  Agra

फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा में सोमवार को हुई बैठक में 12 जिलों के जनप्रतिनिधि, चुनाव संयोजक, जिला, महानगर अध्यक्ष को प्रदेश महामंत्री संगठन ने जीत का मंत्र दिया। उनका कहना था कि इस चुनाव में रैली, भाषण नहीं होगा, इसमें एक-एक वोट को जुटाना हैं, जिसके लिए व्यक्तिगत प्रयास करना होगा। माइक्रो मैनेजमेंट ही हमें इसमें निश्चित सफलता दिला सकता है। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर बैठक होंगी, जिसमें आगामी कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा।

सुनील बंसल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रबुद्धजन, समाज के अंदर काम करने वाले लोग जो वोट दिलवा सकते हैं उनके साथ बैठक की जाए। उनके माध्यम से वोटरों से जुड़ा जाए। हर क्षेत्र में टोली बनाकर वोटरों से सीधा संपर्क करा जाए। वोटरों की लिस्ट के आधार पर टोलियों का निर्धारण किया जाए। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है। हाल ही में राज्यसभा भेजे गए बीएल वर्मा, हरद्वार दुबे इसका उदाहरण हैं।
परिवारवाद के आधार पर बढ़ने वाली पाíटयों का भविष्य नहीं है। सपा, बसपा 2022 के बाद टिकने वाली नहीं है। कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी ही आगे बढ़ेंगी।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और जनता के बीच जाएं और उनको सम्मान दें। उनके साथ कुछ समय बिताने और उनकी समस्याओं को दूर करने से संगठन मजबूत होगा और 2022 में सूबे में कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता है।

बैठक में ये रहे मौजूद किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, खंड स्नातक सीट प्रभारी एवं विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, संदीप सिंह, लाखन सिंह राजपूत, सांसद प्रो। एसपी सिंह बघेल, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, फीरोजाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पक्षालिक सिंह, जितेंद्र वर्मा, हेमलता दिवाकर, मथुरा विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष गिर्रराज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन।

Related Articles

Back to top button