पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह में बच्चियों के साथ यौनशोषण मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद ट्वीट कर पूछा है कि चाचजी, आपने तो कह दिया अब ये बताइये कि सिस्टम कौन देखेगा? आप किसलिए कुर्सी पर बैठे हैं?
तेजस्वी ने बालिका गृह यौनशोषण मामले को लेकर राज्य सरकार पर एक बार फिर हमला करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है।
पत्रकार- नीतीश जी, मुज़फ़्फ़रपुर महापाप में TISS की रिपोर्ट आने के 3 महीने बाद FIR क्यों हुई?
नीतीश जी- इस बारे में जानकारी नहीं है।समाज कल्याण प्रधान सचिव बतायेंगे।
पत्रकार- इसमें बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है?
नीतीश जी- इस बारे में जाँच अधिकारी बतायेंगे।
क्रमशः.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2018
पत्रकार- मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर मात्र एक दिन जेल में था, उसके बाद से वो अस्पताल में है।
नीतीश जी- इस बारे में DGP बतायेंगे।
पत्रकार- TISS रिपोर्ट सावर्जनिक क्यों नहीं की गई?
नीतीश जी- इसका फ़ैसला कैबिनेट में नहीं लिया गया है? यह विभागीय मसला है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2018
तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री व्यवस्था में खामी होने की बात करते हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि आखिर व्यवस्था देखने का काम किसका है और वह किस लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा कि ‘ नीतीश जी, आप सब दोष दूसरों पर मढ़ते है। छोटे कर्मचारियों को फंसाते है। बड़े अधिकारियों को बचाते है क्योंकि उन्हें नहीं बचाया तो वो आपकी सारी पोल खोल देंगे। ‘
पत्रकार- ब्रजेश ठाकुर एक दिन ही जेल में रहा उसके बाद अस्पताल में है। उसका रिमांड भी नहीं हुआ है।
नीतीश- इस पर जवाब DGP देंगे।
पत्रकार- आपके मंत्री जाति की बात कर रहे है?
नीतीश- वो भी तो करते है।पत्रकार-बलात्कार की घटनाएँ बढ़ रही है।
नीतीश-पहले भी तो होती थी।पॉज़िटिव दिखाइए— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2018
पत्रकार-मुज़फ़्फ़रपुर कांड कैसे हुआ?
नीतीश-System में flaws है?नीतीश जी, आप सब दोष दूसरों पर मढ़ते है।छोटे कर्मचारियों को फँसाते है।बड़े अधिकारियों को बचाते है क्योंकि उन्हें नहीं बचाया तो वो आपकी सारी पोल खोल देंगे।
चाचा जी, System कौन देखेगा? आप किस लिए कुर्सी पर बैठे है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2018
बता दें कि मुजफ्फरपुर की घटना से सबक लेते हुए सरकार ने सभी बाल गृहों का संचालन खुद करने का फैसला लिया है। अब राज्य में बच्चों से जुड़े सभी सुधार या कल्याण गृहों का संचालन किसी भी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के जरिए नहीं होगा। राज्य सरकार ऐसे सुधार या कल्याण गृहों का संचालन खुद करेगी।