Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

2022 चुनाव में सपा के साथ अलाइंस करेंगे शिवपाल यादव, बोले-भाजपा को हराने के लिए पूरी तैयारी से उतरेंगे:-

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यूपी चुनाव 2022 के लिए अलायंस करेंगे। 2022 चुनाव के लिए शिवपाल सिंह यादव की फर्स्ट प्रायोरिटी समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा,” हम 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे |

शिवपाल यादव का BJP पर हमला, समाजवार्दी पार्टी से गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा,”2022 चुनाव के लिए अलायंस करेंगे। हमारा संगठन 75 ज़िलों में पूरा तैयार है। हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है पर अन्य पार्टियों के साथ भी हम अलायंस करेंगे| शिवपाल ने कहा कि प्रसपा का संगठन बहुत ही मजबूत है और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी|

Related Articles

Back to top button