Main Slideदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

व्हाट्सअप ला रहा नया फीचर, आपकी शॉपिंग को बनाएगा आसान :-

सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। अब व्हाट्सअप के लिए कंपनी ने अपने ऐप पर एक नया शॉपिंग बटन एड किया है। इससे यूजर्स बिजनेस कैटलॉग ढूंढने में सरलता होगी। यूजर्स कंपनी की ओर से लांच की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
व्हॉट्सएप पर एक नया शॉपिंग बटन पेश कर रही है, जिससे लोगों को बिजनेस कैटलॉग खोजने में आसानी होगी। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि हम किन वस्तुओं और सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं। अभी तक लोगों को यह कैटलॉग को देखने के लिए बिजनेस प्रोफाइल पर क्लिक करने की आवश्यकता होती थी।

How Record Video Call On Whatsapp Know Full Steps In Hindi - Whatsapp पर  वीडियो कॉल रिकॉर्ड करना हुआ आसान, बस अपनाना होगा यह तरीका - Amar Ujala  Hindi News Live
व्हॉट्सएप ने बयान में कहा कि हम शॉपिंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना चाहते हैं। विशेषरूप से छुट्टियों के शॉपिंग सीजन के लिए। लोग ऑनलाइन तरीके से खरीदारी के लिए उपयोगी मदद चाहते हैं और कंपनियों को बिक्री के लिए डिजिटल माध्यम की आवश्यकता होती है।
एक जानकारी के अनुसार 17.5 करोड़ लोग रोजाना व्हॉट्सएप के बिजनेस अकाउंट में संदेश भेजते हैं। हर माह 4 करोड़ लोग बिजनेस कैटलॉग देखते हैं। इनमें से करीब 30 लाख लोग भारत से हैं।

Related Articles

Back to top button