LIVE TVMain Slideदिल्ली एनसीआरदेश

राजधानी दिल्ली में आई अब शीतलहर टूटा 17 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। आज सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सुबह का सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा।

बर्फीली हवा से ठिठुर रही दिल्ली, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा - delhi ncr weather forecast meteorological department visibility - AajTak

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।‘

उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है।

Delhi Temperature Today: दिल्ली का तापमान और मौसम: दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा  पिछले 22 सालों का रेकॉर्ड, 12 डिग्री पहुंचा तापमान

श्रीवास्तव ने कहा, ‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।

दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

North India in grip of cold 22 years record broken in Delhi fog will remain  in plain areas today

श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है।

Rajasthan Weather Update: Cold Wave Alert In Shekhawati - शेखावाटी में  शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा और फतेहपुर में पांच  साल बाद पारा गिरा ...

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button