Main Slideदेशप्रदेशबड़ी खबर

झारखंड चतरा में नक्सलियों की कायराना करतूत, छठ घाट पर अर्घ्य देने आए कोयला व्यवसाई को मारी गोली :-

झारखंड के चतरा में नक्सलियों ने छठ महापर्व पर खूनी खेल खेला है। जानकारी के मुताबिक 21 नवंबर की अहले सुबह चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के तपसा गांव में नक्सलियों ने अर्घ्य देने आए एक कोयला व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION से पहले हमले की फिराक में नक्सली

बताया जाता है कि कोयला व्यवसाय मुकेश गिरी अपने परिवार के साथ तपसा गांव स्थित तालाब पर छठ महापर्व पर अर्ध्य समर्पित कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार नक्सलियों ने मुकेश गिरी को गोली मार दी। नक्सलियों ने दो गोली उनके सीने पर मारी, जिससे मुकेश नदी में ही गिर गए।

आनन-फानन में लोगों ने उन्हें सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया। पर, अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर नक्सलियों द्वारा एक परचा छोड़कर यह घमकी भी दी गई है कि जो भी पुलिस का काम करेगा उसका अंजाम यही होगा।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से 3 खोखा और नक्सलियों के दो पर्चे बरामद किए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, तीन नक्सली बाइक में सवार होकर आए थे। वे घटना को अंजाम देते वक्त भाकपा माओवादी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों को शक था कि मुकेश गिरी पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता है और नक्सलियों के हर मूवमेंट के बारे में पुलिस को जानकारी देता है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों को जल्द पकड़ने की कवायद में जुट गई है। झारखंड के डीजीपी एमबी राव घटना का जायजा लेने के लिए खुद चतरा पहुंच गए।

Naxals

उन्होंने कहा कि किसी को भी हत्या करने का अधिकार नहीं है, चाहे वह नक्सली हो अथवा आम आदमी। डीजीपी ने कहा कि पूरे झारखंड को नक्सल मुक्त करने के लिए योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा और इन नक्सलियों को कुचल दिया जाएगा।

झारखंड के डीजीपी के अनुसार, मुकेश गिरी भी पूर्व में नक्सली था, जिसके कारण उसे 2 साल तक जेल में रहना पड़ा था। जेल के जेल से छूटने के बाद वह आम जिंदगी जीने लगा। वह कोयला के व्यवसाय का काम करने लगा था। इस दौरान डीजीपी चतरा पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर घटना से संबंधित जानकारियां लीं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भाकपा माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने का निर्देश देते हुए जल्द ही नक्सलियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button