खेल
दुखद : महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर और रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह देवल सहाय का निधन

महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शक कहलाए जाने वाले देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। रांची में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे।
वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवल सहाय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर थे।
देवल सहाय की वह शख्य थे, जिनकी देखरेख में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिनमे महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
धोनी की असल जिंदगी पर बनी बॉलीवुड बायोपिक में भी उनका जिक्र मिलता है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सहाय ने खेल प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान दिया।