LIVE TVMain Slideकेरलदेशप्रदेश

चक्रवाती तूफान निवार ने मचाई तबाही कई जगहों पर उखड़े बिजली के खंभे

चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के तट से टकरा गया। चेन्नई और कुड्डलोर, महाबलीपुरम समेत कई शहरों में भारी बारिश। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब थोड़ा कमजोर होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। हालांकि अगले कुछ घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। तूफान से जुड़ी हर जानकारी |

Madhya Pradesh: Heavy storm caused havoc, hundreds of birds and one woman died-मध्य प्रदेश : तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, सैंकड़ों पक्षी समेत एक महिला की मौत - News Nation

चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचाई है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
-पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
-उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।


-पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। -पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे।
-इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ।

कमजोर हो गया चक्रवाती तूफान निसर्ग, लेकिन पीछे छोड़ गया तबाही के मंजर | Zee  Business Hindi

चेन्नई में रातभर हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी।
-तूफान से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान गुजरने के बाद से ही प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा।

पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने सुबह 3 बजे के लगभग एक वीडियो ट्वीट करके कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हालात अब नियंत्रण में हैं।
-उन्होंने सुबह 4 बजे के लगभग एक और वीडियो ट्वीट किया और कहा कि हवा की रफ्तार अब भी तेज है। साइक्लोन का प्रभाव अब भी दिख रहा है। इसके सुबह 5 बजे तक रहने का अनुमान है।
-मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 65-75 किलोमीटर प्रंति घंटे हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद खतरा अभी टला नहीं है।

कमजोर हो गया चक्रवाती तूफान निसर्ग, लेकिन पीछे छोड़ गया तबाही के मंजर | Zee  Business Hindi

तूफान ने पु्ड्डुचेरी तट पार कर लिया है। इस दौरान भारी बारिश और तेज हवा की वजह से जगह-जगह नुकसान भी हुआ है।
– मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटे में निवार तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़कर कमजोर पड़ जाएगा।
-पुदुचेरी के उत्तर पूर्व में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा है।

तमिलनाडु के महाबलिपुरम में चक्रवात निवार की लैंडफॉल।
– इस तूफान ने तमिलनाडु में काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तूफान की वजह से इलाके में जिंदगी ठप हो गई है।
-चक्रवात निवार का केंद्र पिछले छह घंटों में 16 किलोमीटर की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह कुड्डलोर के 45 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर और पुदुचेरी से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह अगले दो घंटों के भीतर पुडुचेरी के पास समुद्री तट को पार कर जाएगा।

Related Articles

Back to top button